फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eid-ul-Fitr 2023 Dawoodi Bohra community in Azamgarh celebrated Eid today

Eid-ul-Fitr 2023: आजमगढ़ में दाऊदी बोहरा समाज ने आज ही मनाई ईद, विशेष नमाज अता कर की सबकी खुशहाली की कामना

Fri, 21 Apr 2023 03:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Apr 2023 03:57 PM IST
सार

मुस्लिम समुदाय के दाऊदी बोहरा जमाअत के लोगों ने शुक्रवार को ही ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। आजमगढ़ के पुरारानी मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में दाउदी बोहरा समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अता कर सबकी सुख-समृद्धि के लिए दुआ की।

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2023 Dawoodi Bohra community in Azamgarh celebrated Eid today
आजमगढ़ में नमाज अता करते दाऊदी बोहरा समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम समुदाय के दाऊदी बोहरा जमाअत के लोगों ने शुक्रवार को ही ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। इस अवसर पर आजमगढ़ के पुरारानी मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में दाउदी बोहरा धर्मावलंबी एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से नमाज अता कर सबकी सुख-समृद्धि के लिए दुआ की।

विज्ञापन


सुबह की नमाज में शामिल होने के बाद समुदाय के सदस्य एक-दूसरे से गले मिले और पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। बच्चों व महिलाओं में भी ईद के मौके पर उल्लास नजर आ रहा है। नगर क्षेत्र में बोहरा जमाअत की कुल जनसंख्या लगभग 600 बताई जाती है।

विज्ञापन

पुरानी परंपरा निभाते आ रहे हैं बोहरा समाज के लोग

दाऊदी बोहरा जमाअत के लोग मिस्री कैलेंडर के हिसाब से रमजान का चांद निकलने से दो दिन पहले से ही रोजा रखना शुरू कर देते हैं। 30 रोजे मुकम्मल करने के बाद ही ईद का त्योहार मनाते हैं। इस हिसाब से बोहरा जमाअत के लोगों का गुरुवार को 30 रोजे पूरे हुए। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे नमाजे फज्र ईद की नमाजा दुगाना अदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; तस्वीरों में अलविदा जुमे की नमाज: मस्जिदों में अदा की गई नमाज, ज्ञानवापी मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात

बोहरा समाज के आलिमों को जनाब के लकब से जाना जाता है। ईद की नमाज दुगाना गुजरात प्रांत से आए जनाब शेख हैदर आमिल ने पढ़ाई। नगर क्षेत्र में बोहरा जमाअत की एक बड़ी चार मंजिला हाईटेक जामा मस्जिद है। यह मोहल्ला पुरारानी में स्थित है। रमजान के रोजे के दौरान और ईद मनाये जाने तक  बोहरा जमाअत के लोगों की एक पुरानी परंपरा है कि बोहरा जमाअत के घरों के सभी पुरुष, महिलाएं और बच्चे रमजान की पहली तारीख से इसी जामा मस्जिद में एकत्र रहते हैं।

30 दिनों तक सभी एक साथ इफ्तारी और सेहरी करते हैं। ईद की नमाज दुगाना अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं। ईद के मुख्य पकवान सेवईयों का स्वाद लेने के बाद अपने अपने घरों को वापस जाते हैं। इसकी सारी व्यवस्था बोहरा जमाअत कमेटी करती है। महिलाओं के लिए अलग से जामा मस्जिद के दूसरे तल पर खास व्यवस्था की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed