{"_id":"62cab458303ec1634f6147a0","slug":"eid-ul-adha-harsh-firing-after-namaz-of-bakrid-in-masjid-in-azamgarh-police-arrested-accused-and-sent-him-to-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बकरीद की नमाज के बाद हर्ष फायरिंग से अफरातफरी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बकरीद की नमाज के बाद हर्ष फायरिंग से अफरातफरी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sun, 10 Jul 2022 04:43 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 10 Jul 2022 04:43 PM IST
सार
आजमगढ़ के चिवटही गांव में रविवार को ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज के बाद एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के चिवटही गांव में रविवार को ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज के बाद एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली की आवाज से मौके पर अफरातफरी मच गई। मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। पुलिस ने फायरिंग की सूचना उच्चाधिकारी को देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के चिवटही गांव स्थित मस्जिद में रविवार सुबह बकरीद की नमाज अदा की जा रही थी। नमाज के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। इसी समय स्थानीय निवासी गालिब पुत्र लाल मोहम्मद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
संयोग ठीक रहा कि किसी को गोली नहीं लगी। वहीं गोली चलने से मस्जिद के बाहर अफरातफरी मच गई। मस्जिद के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह भागकर मौके की दौड़ पड़े। चौकी इंचार्ज राम निहाल ने इसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
उच्चाधिकारी के निर्देश पर गालिब को तत्काल गालिब को असलहा समेत उसे भी हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर सौम्या सिंह, गंभीरपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद बिंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।