फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eid prayers will be offered today at 571 places in the district

जिले में 571 स्थानों पर आज पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

Tue, 03 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers will be offered today at 571 places in the district
आजमगढ़। जिले में कुल 571 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज सकुशल अदा हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। एक कंपनी आरएएफ व दो कंपनी पीएसी भी ड्यूटी पर रहेगी। इसके अलावा सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी अनुराग आर्य ने मुकम्मल व्यवस्था किया है। किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

ईद उल फितर की नमाज मंगलवार को होगी। जिलें में इस नमाज के लिए कुल 571 ईदगाह व मस्जिद चिन्हित है। जिसमें 297 ईदगाह व 274 मस्जिद है, जहां ईद की नमाज अदा की जाएगी। इन 571 स्थलों में 132 को पुलिस ने संवेदनशील घोषित किया गया है। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर वर्दी धारी पुलिस कर्मियों के अलावा सादे वर्दी में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पूरे जिले के लिए एक कंपनी आरएएफ, दो कंपनी पीएसी के अलावा 200 रिक्रुट, तीन हजार जनपदीय पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लगाए गए है। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज सकुशल संपन्न कराने को लेकर सभी धर्म गुरूओ से वार्ता कर ली गई। जनपद में तैनात 250 सब इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। जो अपेन-अपने क्षेत्रों में चक्रमण कर रही है। एसपी ने बताया कि ईद की नमाज व त्योहार शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

मेजवां। फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में ईदु उल फितर मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इलाके में हजारो की संख्या में नमाज मे रोजेदार शामिल होंगे। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की व्यवस्था की गई है। पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन काफी संवेदनशील है। ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सऊदी अरब में चांद का दीदार नहीं हुआ। सोमवार को चांद का दीदार होने पर सभी लोग खुशी से झूम उठे । इस रमजान में सोमवार को सबसे लंबा 15 घंटे 11 मिनट का आखिरी रोजा रहा। ईद को लेकर बाजारों में भीड़ रही सूतफेनी, सेवईं, चीनी, मेवा, फल, दूध, कुर्ता पायजामा, टोपी, इत्र, सूरमा आदि की बिक्री खूब हुई। उलेमाओं के मुताबिक ईद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाहो पर धूप से बचाने के लिए पंडाल लगाए गए हैं। फूलपुर ईदगाह में मुफ़्ती अहमदुल्ला, कैफी आजमी रोड के पास मदरसा दारुल अबरार में मुफ़्ती लईक अहमद, मेजवां और दसमडा गांव में मौलाना शबीह जाफ़र, कंदरी गांव में मौलाना गुलफाम हैदर नमाज पढ़ायेगे। इसी तरह जगदीशपुर, माहुल, अंबारी, लाहीडीह, मुंडियार, मुंडवर, दिघीया, चमावां, लोनियाडीह आदि स्थानों पर ईद की नमाज का आयोजन किया गया है।
ईद का चांद नजर आया, ईदगाह में नमाज आज
आजमगढ़। रविवार 29 रमजान को जब ईद का चांद नजर नहीं आया तो लोगों को इस बात की खुशी हुई कि अब तीस रोजा पूरा मिल जौएगा। सोमवार को ईद का चांद नजर आया। लोगों ने हाथ उठाकर त्योहार के सकुशल होने जाने की दुआ मांगी। जिन लोगों की अभी कुछ खरीदारी बाकी थी वे लोग रोजा इफ्तार करने के लिए बाजार निकल गए। रुमाल, टोपी, इत्र, जूता, चप्पल और खोवा की खरीदारी की। महिलाओं ने अपने श्रृंगार के सामान के साथ ही मेंहदी की भी खरीदारी की। चांद रात होने के कारण मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र तकिया की दुकानों पर काफी भीड़ रही।

रविवार को चांद होने की खबर जानने की देखी गई बेचैनी
आजमगढ़। 29 रमजान एक मई रविवार को रोजा इफ्तार करने के बाद लोग ईद के चांद होने की खबर पाने की जानकारी हासिल करने के लिए बेचैन देखे गए। टीवी से जहां चिपके रहे वहीं शहर इमाम से लेकर अपने परिचितों से चांद होने की जानकारी लेते देखे गए। रविवार एक मई को 29 रमजान पूरे हो गए थे। लोग इस उम्मीद में थे कि आज चांद नजार आएगा और सोमवार दो मई को ईद मनाई जाएगी। आसमान बिलकुल साफ था लेकिन सात बजे तक चांद नजर नहीं आया। शाम सात बजे के बाद जब शहर इमाम ने स्पष्ट कर दिया कि चांद कही भी नजर नहीं आया। इसके बाद टीवी समाचार के द्वारा जब लखनऊ और दिल्ली के इमाम ने भी घोषणा कर दी कि चांद नजर नहीं आया। ईद का त्योहार तीन मई को मनाया जाएगा सुनने के बाद लोग को इस बात की खुशी हुई कि तीस रमजान पूरे हो जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed