फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Effigy of Bangladesh burnt in protest against atrocities on Hindus

Azamgarh News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश का फूंका पुतला

Tue, 13 Aug 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Effigy of Bangladesh burnt in protest against atrocities on Hindus
आजमगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को मेहता पार्क में हिंदू संगठनों ने बैठक की। इसके बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला फूंका।
विज्ञापन

हरिवंश मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में सनातन धर्म को मानने वाले लोगों पर अत्चाचार किया जा रहा है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि फिलीस्तीन पर इजराइली हमले को लेकर विपक्ष ने सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई लेकिन बांग्लादेश की घटना पर किसी विपक्षी नेता ने आवाज नहीं उठाई। पीएम से मांग की कि हिंदुओं पर अत्याचार करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को डरा धमका कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जो बांग्लादेशी फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भारत में रह रहे हैं सरकार उनको जेल भेजे। इस मौके पर शमशेर सिंह, संजीव सिंह,शिवकुमार मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, अश्वनी मिश्रा, हरेंद्र चौहान, रमेश मधुकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम को पत्रक भेजकर कार्रवाई की मांग
आजमगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को भारत रक्षा दल ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। अरुण सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। मंदिरों और मठों को तोड़ा जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए। इस मौके पर दुर्गेश श्रीवास्तव, राजन, रवि प्रकाश, हिमांशु सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed