फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eco clubs will be formed in council schools

Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों में बनेंगे ईको क्लब

Thu, 01 Aug 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eco clubs will be formed in council schools
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थी अब पर्यावरणीय गतिविधियों में भी शामिल होंगे। प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब फार मिशन लाइफ का गठन किया जाएगा। हर महीने इस क्लब की बैठक कर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पौधरोपण अभियान को भी यह क्लब गति देंगे। प्रत्येक स्कूल में 35-35 पौधे मां के नाम से रोपे जाएंगे।
विज्ञापन


महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से ईको क्लब का गठन किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी एक छात्र को इसका कैप्टन बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के दो छात्र व दो छात्राएं इसकी समन्वयक होंगी। सहायक अध्यापक व अध्यापिका को नोडल शिक्षक बनाया जाएगा। विद्यालय का प्रधानाध्यापक इसका प्रभारी होगा। ईको क्लब के संदर्भ में 27 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक की गतिविधियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रत्येक स्कूल में 35 विद्यार्थियों व उनकी मां का समूह बनाया जाएगा और फिर पौधरोपण किया जाएगा। विद्यार्थी खुद अपने परिवार और आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। क्लब के माध्यम से समय समय पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी और लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया जाएगा। ऊर्जा व जल बचाने के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता इत्यादि के बारे में बच्चों में समझ विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

00

ईको क्लब की गतिविधियां प्रत्येक शनिवार को शिक्षण अवधि के आखिरी एक घंटे में आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय स्तर पर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति ब्लाक स्तर पर और राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी इसकी गतिविधियों की समीक्षा करेगी।- राजीव पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed