फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eclipse on the joys of becoming a teacher, months of hard work and shattered dreams

टीचर बनने की खुशियों पर ग्रहण, महीनों की मेहनत और बिखर गए सपने

Sun, 28 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eclipse on the joys of becoming a teacher, months of hard work and shattered dreams
सगड़ी के आजमपुर स्थित परीक्षा केंद्र से परीक्षा निरस्त होने पर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थ - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में रविवार को टीईटी 2021 निरस्त करने के बाद छात्र और छात्राएं निराश रहे। जिले के 98 केंद्रों पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) निर्धारित थी। सभी अपने-अपने सेंटरों पर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा निरस्त होने की जब जानकारी हुई तो उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। मुर्झाए चेहरे के साथ अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों से वापस लौट गए।
विज्ञापन

टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से प्रथम पाली में 98 केंद्र और दूसरी पाली में 66 केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में 82,728 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। वहीं द्वितीय पाली में 66 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 33,178 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में समय से करीब तीन घंटे पहले अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। अध्यापक बनने की खुशी चेहरे पर थी। महीनों की तैयारी और मजबूत इरादों के साथ परीक्षा में सम्मलित हुए थे। एक घंटे बाद ही अभ्यर्थियों तक पेपर आउट होने और परीक्षा रदद होने की सूचना पहुंची तो सभी के चेहरे पर मायूसी छा गई। प्रश्न पत्र पर कम, सूचनाओं पर ज्यादा ध्यान रहा। जब सेंटर से वापस लौटे तो सभी के चेहरे पर मायूसी छाई थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि कुछ पेपर सील नहीं थे। हालांकि इस बार का पेपर काफी अच्छा आया था। कम समय में ही पेपर समाप्त कर लेते।
विज्ञापन

परीक्षा निरस्त होने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
सगड़ी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर निरस्त कर दिया गया। तब तक केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट अभ्यर्थियों को वितरित की जा चुकी थी। नामदारपुर आजमपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एक महिला अभ्यर्थी ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह प्रश्नपत्र व ओएमआर सीट देने को तैयार ही नहीं थी। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, दरोगा व एसडीएम और महिला अभ्यर्थी के अभिभावक मौके पर पहुंचे और उसे समझाकर घर भेजा गया। इस दौरान अभ्यर्थी सरकार को कोसती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed