फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Echo the message of lord jesus with carol

कैरोल संग गूंजे प्रभु यीशु के संदेश

Fri, 25 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Echo the message of lord jesus with carol
क्रिशमस के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित चर्च के आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाला क्रिसमस का त्यौहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं सेंटाक्लाज ने बच्चों को चाकलेट-उपहार आदि बांट कर शांति व भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में दीवानी कचहरी के पास स्थित होली ट्रिनिटी चर्च पर क्रिसमस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम काफी छोटा कर दिया गया था। इसके बाद भी सुबह आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में मसीही समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। फादर मोरेशन डायशन ने विशेष प्रार्थना सभा संपन्न कराया। इसके पश्चात प्रशु यीशु के जीवन वृत्त व संदेशों पर चर्चा किया। मसीही समुदाय के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। साढ़े बारह बजे चर्च में आयोजित कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को देखते हुए संपन्न कर दिया गया। इसके बाद भी कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही। एक दूसरे को फूल व गिफ्ट आदि देकर क्रिसमस की बधाई दी गई। क्रिसमस पर्व पर होली ट्रिनिटी चर्च दोपहर साढ़े बारह बजे प्रार्थना सभा के बाद बंद हो गया लेकिन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में देर शाम तक युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहा। लोग एक दूसरे को फूल व गिफ्ट आदि देकर क्रिसमस पर्व की बधाईयां देने में जुटे नजर आए। चर्च के पास क्रिसमस को देखते हुए इस बार भी फूलों की दुकानें सजी हुई थी। यह अलग बात थी कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार पूर्व की भांति भीड़ नहीं थी और दुकानें भी कम लगी हुई थी। फूलो के अलावा चाट, समोसा, आइसक्रीम आदि की दुकानें चर्च के आसपास देर शाम तक सजी रही। जिस पर ग्राहकों की भी भीड़ लगी हुई थी। क्रिसमस को देखते हुए होली ट्रिनिटी चर्च को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। विशेष प्रार्थना सभा के बाद भी यहां युवक-युवतियों की भीड़ दिन पर भर जुटी रही। दिन में भी सेल्फी का दौर चला तो वहीं अंधेरा होने पर आकर्षक रोशनी से जगमग चर्च के साथ सेल्फी लेने को लोग बेताब नजर आए। युवक-युवतियां देर रात तक सेल्फी लेने की कवायद में जुटे रहे। कोरोना संक्रमण के चलते जूनियर कक्षाओं की पढ़ाई अभी शुरू नहीं हो सकी है। जिसके चलते क्रिसमस पर्व पर ज्यादातर स्कूलों में कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित हुआ। इसे देखते हुए मुकेरीगंज स्थित दी आइरिस स्कूल के शिक्षकों ने अनोखे तरीके से क्रिसमस का पर्व मनाया। इसके तहत स्कूल के शिक्षक खुद सेंटाक्लाज के साथ बच्चों के घर पहुंचे और उन्हें गिफ्ट आदि दिया। प्रधानाचार्य सौम्या खेतान ने बताया कि इस कार्यक्रम में ईशानी खेतान, निधि अग्रवाल, रूपाली वर्मा, हर्षिता श्रीवास्तव, मिथिलेश, दिनकर आदि का विशेष सहयोग रहा।

क्रिशमस के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित चर्च के सामने सेल्फी लेती युवतियां।

क्रिशमस के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित चर्च के सामने सेल्फी लेती युवतियां।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed