फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Earthen wall collapsed, innocent killed, two injured

मिट्टी की दीवार गिरी, मासूम की मौत, दो अन्य घायल

Sun, 26 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Earthen wall collapsed, innocent killed, two injured
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना खुर्द गांव स्थित ननिहाल आई तीन सगी बहनें रविवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दब र्गइं। जब तक तीनों को बाहर निकाला जाता तब तक इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दोनों घायलों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी लालचंद दिल्ली में कमाता है। उसकी पत्नी माया वर्तमान में गर्भवती थी। वह अपनी तीन बेटियों सोनम (3), स्नेहा (डेढ़) और साक्षी (4) को लेकर मायके जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना खुर्द गांव तीन माह पूर्व आ गई थी। रविवार को तीनों बच्चियां अपने ननिहाल में कच्चे मकान में मौजूद थीं। इसी दौरान दिन में करीब चार बजे मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई और तीनों बच्चियां मलबे में दब र्गइं। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन में तीनों को मलबे से निकाल कर डॉक्टर के यहां ले जाया गया जहां डॉक्टर ने तीन वर्षीया सोनम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed