{"_id":"6885279f88094d21f90e5ff4","slug":"e-facility-centers-created-in-5-madrasas-for-haj-2026-apply-online-by-july-31-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134924-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हज-2026 के लिए 5 मदरसों में बनाए गए ई-सुविधा केंद्र, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हज-2026 के लिए 5 मदरसों में बनाए गए ई-सुविधा केंद्र, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
आजमगढ़। हज-2026 यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ में 5 राज्यानुदानित मदरसों को हज ई-सुविधा केंद्र/हज फैसिलीटेशन सेंटर के रूप में नामित किया गया है। इन केंद्रों पर हज यात्रियों को आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज अपलोडिंग, फॉर्म भरने और तकनीकी सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 जुलाई से शुरू हो चुकी है जो कि 31 जुलाई तक चलेगी। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आवेदनकर्ता आईफोन, एंड्रॉइड मोबाइल एप हज सुविधा या साइबर कैफे के माध्यम से भी फॉर्म भर सकते हैं।
नामित हज ई-सुविधा केंद्र इस प्रकार हैं:
दारूल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम, मुबारकपुर
मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम, मगरावां
मदरसा अरबिया अनवारूल उलूम, जीयनपुर
दारूल उलूम गौसिया हुजूरिया खानकाह, सरैया अमारी
मदरसा इस्लामिया बदरूल उलूम, पवई
पात्रता के लिए जरूरी शर्तें
हज 2026 के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास एक वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जिसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2026 तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज-2026 के इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए निकटतम हज फैसिलीटेशन सेंटर से संपर्क कर समन्वय बनाएं और समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें।