फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   During the dispute, the old woman got pushed, fell down and died

Azamgarh News: विवाद के दौरान वृद्ध महिला को लगा धक्का, नीचे गिरी और हो गई मौत

Thu, 05 Sep 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
During the dispute, the old woman got pushed, fell down and died
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सगड़ी में बुधवार की शाम पैसे की लेनदेन को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया। तभी बीच बचाव कर रही वृद्ध महिला को धक्का लग गया। जिससे वृद्धा जमीन पर गिरी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के बहू ने जीयनपुर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा सगड़ी निवासी रजिया (70) पत्नी स्व. शुकरुक राजभर बुधवार को अपने घर पर मौजूद थीं। शाम करीब तीन बजे जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के उनके रिस्तेदारी की छह महिलाएं व गांव के दो लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे। पैसे के लेनदेन की बात को लेकर महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई की नौबत आ गई। तभी एक महिला ने वृद्ध रजिया को धक्का मार दिया। धक्का लगने से महिला जमीन पर गिर कर अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बहू निशा ने जीयनपुर कोतवाली में दो गांव के और छह जहानागंज के करनपुर की रहने वाली महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed