{"_id":"676c8c76cdd2ae257e050e25","slug":"during-atals-tenure-the-country-took-a-big-leap-in-the-communication-sector-dara-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-125250-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के कार्यकाल में देश ने संचार क्षेत्र में लगाई थी बड़ी छलांग : दारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के कार्यकाल में देश ने संचार क्षेत्र में लगाई थी बड़ी छलांग : दारा
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी और चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारा देश हमेशा अटल जी का आभारी रहेगा। उनके कार्यकाल में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और संचार के क्षेत्र में देश ने बड़ी छलांग लगाई थी।
वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर चौपाल में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सुशासन पद यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक है।
संचालन बृजेश यादव ने किया। इस दौरान डॉ. श्याम नारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, घनश्याम, शिवनाथ सिंह, संगीता आजाद, अरिमर्दन आजाद आदि उपस्थित थे।
पल्हनी: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष बुधवार को सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया गया। जहां जिला स्तरीय भाषण, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा सुहेल देव विश्वविद्याद्यालय में किया गया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में शिब्ली कॉलेज की सुप्रिया श्रीवास्तव प्रथम, समर फिरदौस द्वितीय तथा राजकीय पीजी कॉलेज समदी अहिरौला की वैष्णवी राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस) की उपस्थिति में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई।
ठेकमा: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी लालगंज रामस्वारथ राजभर के आवास पर मनाई गई।
बरदह: भाजपा पार्टी बरदह मंडल द्वारा बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
अंबारी: नगर के अहरौला रोड पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेता व जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू द्वारा रैन बसेरा का उद्घाटन किया गया।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय की जयंती पर बड़ा गणेश मंदिर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।