फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Durga Puja pandal collapses in Latghat; fair postponed for a day

Azamgarh News: लाटघाट में भर-भराकर गिरा दुर्गा पूजा पंडाल, मेला एक दिन स्थगित

Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandal collapses in Latghat; fair postponed for a day
लाटघाट में ​अर्नब चक्रवात के कारण गिरा पूजा पंडाल। - फोटो : File Photo
लाटघाट। अर्णव तूफान के असर से लगातार हो रही बारिश और जलभराव के कारण लाटघाट का ऐतिहासिक मेला एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब मेला 31 अक्तूबर को निर्धारित समय पर लगेगा। शुक्रवार को तेज हवा के चलते लाटघाट-सतना मार्ग पर श्री सार्वजनिक बाल दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल अचानक भर-भराकर गिर पड़ा। संयोग रहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लगातार बारिश से लाटघाट में चारों तरफ पानी भर गया है। पूजा पंडाल के आसपास नई मिट्टी डाले जाने के कारण जमीन दलदली हो गई थी। इसी वजह से शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे पंडाल गिर गया। घटना के बाद प्रशासन ने मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस बार लाटघाट में आठ दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मौसम की खराब स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय, क्षेत्राधिकारी सगड़ी, जीयनपुर थाना प्रभारी, मेला समिति और दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों के बीच बैठक हुई। इसमें 30 अक्तूबर को प्रस्तावित मेले को स्थगित कर 31 अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed