फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dumper hit car parked in front of Lucknow Haj House two youths of Azamgarh going to Mecca died

Road Accident: लखनऊ हज हाउस के सामने खड़ी कार में डंपर ने मारी टक्कर, आजमगढ़ के दो युवकों की मौत

Sun, 11 Jun 2023 10:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 10:34 AM IST
सार

लखनऊ हज हाउस के सामने रविवार सुबह खड़ी कार में डंपर की टक्कर से आजमगढ़ निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनो मुबारकपुर के पुरारानी मुहल्ले से हज पर जा रहे लोगों को छोड़ने के लिए लखनऊ गए थे। 

विज्ञापन
Dumper hit car parked in front of Lucknow Haj House two youths of Azamgarh going to Mecca died
मृतक मोहम्मद आसिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ हज हाउस के सामने रविवार सुबह खड़ी कार में डंपर की टक्कर से आजमगढ़ निवासी दो युवकों की मौत हो गई। दोनो मुबारकपुर के पुरारानी मुहल्ले से हज पर जा रहे लोगों को छोड़ने के लिए लखनऊ गए थे। घटना की सूचना घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मुबारकपुर के मोहल्ला पुरारानी निवासी हाजी जहीरूल हसन पुत्र स्वर्गीय मुफ्ती अब्दुल मन्नान आजमी अपने पुत्र  मोहम्मद आसिफ (28) और अपनी  मां  को हज यात्रा पर रवाना करने के लिए लिए फिरोज अनवर (45) पुत्र स्वर्गीय  मोहम्मद अमीन  कार से लखनऊ गए थे।
विज्ञापन


आसिफ व फिरोज अपने परिजनों को हज हाउस में छोड़ कर बाहर खड़ी कार में बैठे थे। अलसुबह तीन बजे के लगभग तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में आसिफऔर फिरोज की मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुचते ही खुशी  का माहौल मातम  मे बदल गया। परिवार के अन्य लोग लखनऊ रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 8 लाख रुपये की लूट में शामिल दो शातिर मुठभेड़ में घायल, पांच अन्य बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed