{"_id":"67bcbd0b2f8df98e8e04cd24","slug":"due-to-wrong-policies-the-farmers-and-labourers-of-the-country-are-suffering-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-127979-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गलत नीतियों के कारण देश के किसान, मजूदर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गलत नीतियों के कारण देश के किसान, मजूदर परेशान
विज्ञापन
अहरौला। किसान, मजदूर समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी गांवों में जाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को सभा के पदाधिकारी क्षेत्र के अरूशा गांव में प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष इंतियाज वेग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान, मजदूर दोनों परेशान हैं। मनमाने बिजली बिल के बोझ तले दब गए हैं। किसानों को गन्ना बेचने के लिए समय से पर्ची नहीं मिल पा रही है।
जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए गांवों में किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समस्याओं के समाधान को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा जा रहा है। मांग की कि किसानों, मजदूरों के एक लाख से अधिक बिजली बिलों को माफ किया जाए।
विज्ञापन
60 साल से ऊपर के किसानों, मजदूरों को 10 हजार रुपये पेंशन देने की व्यवस्था की जाए। किसानों को पारदर्शी तरीके से गन्ना पर्ची उपलब्ध कराया जाए। जर्जर अहरौला- कप्तानगंज मार्ग का निर्माण कराया जाए।
कहा कि अगर सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो ब्लॉक, तहसील पर बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर दिनेश पांडेय, दयाराम, राजेंद्र, बलिहारी, लक्ष्मण, संतराम, सरिता, शांति, दुर्गावती आदि मौजूद थे।