फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to lack of farmer registration, the Samman Nidhi did not reach the accounts of 1.96 lakh farmers.

Azamgarh News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से 1.96 लाख किसानों के खाते में नहीं पहुंची सम्मान निधि

Wed, 18 Mar 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of farmer registration, the Samman Nidhi did not reach the accounts of 1.96 lakh farmers.
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है। जिले के 1.96 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से इनके खातों में 22वीं किस्त नहीं पहुंची। अब वह विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने सारी प्रक्रिया पूरी की, इसके बावजूद उनके खातों में किसान सम्मान निधि नहीं पहुंची।उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि के लिए इस बार 631937 किसान डाटा पोर्टल पर लॉक किया गया था। इस आधार पर उनके खातों में सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई है। वहीं फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से 1.96 लाख किसानों को इसका लाभ नहीं मिला। उधर किसान बैंक से लेकर कृषि विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। किसान अपने भुगतान की स्थिति जानने, आधार और बैंक खाते की त्रुटियां ठीक कराने, ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान हैं। किसानों ने बताया कि बैंक में भेजे जाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। अहरौला ब्लॉक के सुल्तानीपुर निवासी जनार्दन पांडेय ने बताया कि उन्होंने छह बार ऑनलाइन आवेदन किया था। लेखपाल के माध्यम से भी डॉक्यूमेंट दिए, लेकिन अभी तक एक बार भी किसान सम्मान निधि नहीं मिली।
विज्ञापन

पवई ब्लॉक के शाहमर्दानपुर निवासी रामनयन यादव ने खाते में किसान सम्मान निधि की किस्त आती थी। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करा चुका हूं, लेकिन इस बार जब बैंक में पता किया तो खाते में सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची है। कहीं जानकारी नहीं मिल रही है कि किस कमी से किस्त रुक गई है।
विज्ञापन

कोयलसा ब्लॉक के मोखलिसपुर की रहने वालीं झुलूरा देवी ने बताया कि पहले खाते में सम्मान निधि की राशि आती थी। दो सालों से नहीं मिल रही है। हमारी आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी है। कृषि केंद्र का चक्कर लगा रही हूं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य हो गई है। जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई उन्हें लाभ नहीं मिला। इसके अलावा जिन किसानों के खाते में सम्मान निधि नहीं पहुंची है वह जन सेवा केंद्र पर जाकर पीएम किसान पोर्टल पर अपने खेत का डिटेल, पहले के भूस्वामी का नाम और मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड कराएं। इसके बाद योजना का लाभ मिलेगा।-- आशीष कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed