फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to Bhashkar's attitude, the roads are becoming furnaces.

भाष्कर के तेवर से तप रही सड़कें भट्ठी बने घर

Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to Bhashkar's attitude, the roads are becoming furnaces.
आजमगढ़। सूरज की तपिश से सड़कें और घर दोनों तप रहे हैं। जनमानस को कहीं भी चैन रही मिल रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दिन भर परेशान हो रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान अधिक होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। कभी पछुआ तो कभी पुरूवा हवाओं ने परेशान कर रखा है। सुबह से लेकर शाम तक सूरज की किरणें शरीर पर ऐसी पड़ रही है कि मानों पूरा बदन ही झुलस जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर के समय तो सड़को पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दिन का तापमान देर रात तक लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है। दिन में तो सड़के तप रही है लेकिन शाम को जब लोग अपने घर पहुंच रहे तो वहां भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रहा है। दिन की तरह रात में भी पूरा घर तप रहा है। उमस भरी गर्मी में दिन और रात काटना मुश्किल हो गया है। इधर कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने का मिला है। शुक्रवार और शनिवार को तो तापमान 44 व 45 डिग्री संल्सियस पर पहुंच गया था। तेज धूप से आसमान से आग बरस रही है। लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जरूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। दस बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। इक्का दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं। शाम 6 बजे के बाद जब धूप धीरे-धीरे कम हो रही है तो लोग सड़कों पर दिख रहे हैं। उमस भरी गर्मी में घरों में लगे कूलर, पंखे की हवा भी काम नहीं आ रही है। दिन और रात काटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

खुली चीजों को खाने से करें परहेज
वरिष्ठ फिजिशियन डा. राजनाथ ने कहा कि गर्मी में बाजारों में बिकने वाली खुली चीजों केे खाने से परहेज करें।घर से जब बाहर निकले तो पूरे बदन केे अच्छी तरह से ढक लें ताकि लू और धूप आपके शरीर को किसी प्रकार को नुकसान न पहुंचाए। इसके अलावा अधिक से अधिक पानी पिएं। जब घर से बाहर निकल रहे हैं तो अपने साथ पानी की बोतल रखे। ताजा खाना ही खाएं, बांसी खाना न खाए। किसी प्रकार की शरीर में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed