{"_id":"688673cc0f8e4bd28f01a574","slug":"due-to-being-hit-by-the-rotavator-the-head-of-the-innocent-got-separated-from-the-body-and-fell-in-the-mud-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-134992-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम का सिर धड़ से अलग होकर कीचड़ में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रोटावेटर की चपेट में आने से मासूम का सिर धड़ से अलग होकर कीचड़ में गिरा
विज्ञापन
पवई । थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार को हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। रोटावेटर की चपेट में आकर 11 वर्षीय मासूम का सिर धड़ से अलग होकर कीचड़ में गिर गया और उसका पूरा शरीर रोटावेटर में फंस गया।
ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। वहां पहुंचे गांव के एक युवक ने ट्रैक्टर फिर से चालू किया तो रोटावेटर से क्षत-विक्षत शव बाहर निकाला जा सका। उक्त मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
पवई थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी मनोज तिवारी ऑटो चालक हैं। उनकी पत्नी आभा देवी बंगलुरु में एक तेल की कंपनी में पिछले तीन साल से काम करती हैं।
विज्ञापन
मनोज तिवारी अपने दो बेटों के साथ घर पर रहकर ऑटो चलाकर जीवन-यापन करते हैं। रविवार की दोपहर करीब एक बजे गांव के ही मनीष पांडेय का ट्रैक्टर चलाने वाला गालिबपुर गांव निवासी चालक संतोष मनोज तिवारी के दीपांशु तिवारी उर्फ लिटिल तिवारी (11) को बुलाकर अपने साथ ट्रैक्टर पर ले गया।
चालक बगल के अलीनगर गांव निवासी संजय अग्रहरी के खेत में धान की रोपाई करने के लिए पानी में जोताई कर रहा था। उसी दौरान दीपांशु गिर गया और रोटावेटर में जा फंसा। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक संतोष वहां से भाग निकला।
वहां मौके पर ग्रामीण पहुंचे और गमछे में दीपांशु तिवारी का शव रोटावेटर में फंसा था। शव पूरा कीचड़ में था। सिर भी अलग होकर खेत में फैले कीचड़ में सना था। वहां मौजूद एक युवक ने ट्रैक्टर को चालू किया और रोटावेटर को ऊपर कर रोटावेटर फिर से चलाकर शव को बाहर निकाला।
इस बारे में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपांशु के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।