फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to arrears, the lights of Kanshi Ram's house went off, uproar

बकाये के चलते कांशीराम आवास की बत्ती गुल, हंगामा

Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Due to arrears, the lights of Kanshi Ram's house went off, uproar
आजमगढ़। वर्षो से आबाद श्याहर के डीएवी कालेज के पास स्थित कांशीराम आवास में रह रहे लोगों पर करोड़ों रुपये बिजली बिल का बकाया है। जिसकी वसूली न होने पर बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार की रात कांशीराम आवास की बत्ती गुल कर दिया। रातभर गर्मी से परेशान लोग सुबह सड़क पर उतर पड़े और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने काट दी गई लाइन को जोड़ कर सप्लाई चालू कर दिया। बसपा सरकार के दौरान डीएवी कालेज के पास पुरानी जेल के पीछे कांशीराम आवास बनाया गया था। जिसमें ऐसे लोगों को आवास आवंटित किया गया, जिसके पर सिर ढकने के लिए छत नहीं था। आवास में रहने वालों को बिजली विभाग ने पूरी कालोनी में ट्रांसफार्मर व तार दौड़ा कर कनेक्शन भी दिया था। लेकिन बिल कभी भी समय से नहीं मुहैया कराया। जिसके चलते आवास में रहने वाले लोगों ने बिल जमा भी नहीं किया। अब इस आवास में रहने वालों पर बिजली बिल की भारी भरकम धनराशि बकाया हो गई है। आवास में गरीब तबके के लोग रहते है जो एक मुश्त 10 से 15 लाख के बकाये को नहीं जमा कर सकते है। मंगलवार की रात बकाया न जमा होने पर बिजली विभाग ने आवास की लाइन ही काट दिया। रात का वक्त होने के चलते लोगों ने फाल्ट के चलते लाइट कटी होने की सोच कर शांत रह गए। सुबह होने पर जब यह जानकारी हुई कि बकाया के चलते बिजली विभाग ने लाइन काट दिया है तो लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलते पर सत्तापक्ष के लोग पहुंच गए और जिलाधिकारी से वार्ता कर लाइन जुड़वाने व बकाया किश्तों में जमा कराने की मांग किया। जिस पर डीएम के निर्देश पर बिजली विभाग ने लाइन जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया। इसके साथ ही आवास में रहने वालों से भी यह कहा गया कि किस्तों में वे बकाया बिल जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed