फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drug department raids two medical stores, creates panic

Azamgarh News: दो मेडिकल स्टोरों पर ड्रग विभाग का छापा, मचा हड़कंप

Thu, 12 Oct 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drug department raids two medical stores, creates panic
सरायमीर। ड्रग विभाग की टीम ने बुधवार को सरायमीर कस्बे में स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। तहसीलदार निजामाबाद की मौजूदगी में हुई इस छापेमारी की कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया था। कई अन्य मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों का शटर गिरा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने बताया कि एडीएम प्रशासन के निर्देश पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई है। कस्बा स्थित आजमी मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान आठ तरह की एक्सपायरी दवाएं मिली है। वहीं यहां एक्सपायरी दवा रखने का बैग भी नहीं मिला है। मेडिकल स्टोर संचालक मनमाने तरीके से रैक में ही एक्सपायरी दवा रखा हुआ था। इतना ही नहीं दवा की दुकान पर कई अन्य प्रकार की भी गड़बड़िया मिली है। दुकानदार कैशमेमो भी नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने भारत मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जहां छह दवाओं का क्रय-विक्रय बीजक नहीं उपलब्ध हो सका। ड्रग विभाग की इस छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ था। कई अन्य दुकानदार अपने-अपने शटर गिरा कर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed