फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drone camera will monitor the district jail

जिला कारागार की निगरानी करेगा ड्रोन कैमरा

Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Drone camera will monitor the district jail
आजमगढ़। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था अब और चाक चौबंद हो गई है। शासन से मिले ड्रोन कैमरे से कारागार परिसर की निगहबानी शुरू कर दी गई है। शनिवार को जेल पर लखनऊ से आयी टीम ने इसका ट्रायल भी कर के जेल प्रशासन को दिखा दिया और जेल पर अब इस ड्रोन की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला कारागार प्रदेश के संवेदनशील जेलों में शुमार है। ऐसे में सरकार ने जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने के उद्देश्य को लेकर ड्रोन कैमरे की तैनाती कर दी है। शनिवार को जेल प्रशासन को ड्रोन कैमरा उपलब्ध करा दिया गया। लखनऊ से आयी टीम ने शनिवार को इसका ट्रायल भी कर लिया। इस दौरान जेलर श्रीधर ने भी ड्रोन के कंट्रोलिंग की ट्रेनिंग लिया। ड्रोन संचालन को लेकर जिला कारागार से दो बंदी रक्षक गोविंद गौतम व मनीष गुप्ता को लखनऊ ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। अब इन्हीं के माध्यम से इसका संचालन किया जाएगा। जेल प्रशासन को मिले ड्रोन की रेंज दो किमी है। जेल पर ड्रोन की तैनाती के बाद अब अंदर बंद बंदियों में भी हड़कंप मच गया है। जेल के अंदर बंदियों द्वारा की जाने वाली हर कवायद पर जेल प्रशासन इस ड्रोन की मदद से नजर रख सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed