फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drizzle in the morning, rain in the evening

सुबह में रिमझिम, शाम को हुई झमाझम बारिश

Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, rain in the evening
आजमगढ़। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों पर दो दिन से भगवान इंद्र मेहरबान हैं। शुक्रवार को दिन में रूक-रूक कर बारिश होती रही लेकिन शाम करीब चार बजे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे। किसान रोपाई के काम में बरसात के पहले दिन बृहस्पतिवार से ही जुट गए है। बारिश से किसान की उम्मीद लौट आई। वह काफी खुश नजर आ रही है। शुक्रवार की सुबह में जहां रिमझिम बारिश हुई, वही शाम चार बजे के बाद लगभग एक घंटे से ऊपर झमाझम हुई। बारिश से किसान काफी खुश रहे। झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। धान की रोपाई कर चुके किसान जहां इस बारिश से खुश थे तो वही सब्जी बोने वाले किसान खेत में पानी जमा होने को लेकर चिंतित रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। बारिश के कारण नगर क्षेत्र की कई सड़कों पर पानी लग गया। तकिया पर नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर एकत्र रहा। लोग उसी गंदे पानीं से होकर जाने के लिए विवश रहे, पांडेय बाजार में टूटी सड़क के गड्ढ़ों में पानी एकत्र हो गया। इसी प्रकार डेढ़िया मस्जिद से चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हर्रा की चुंगी तक टूटी सड़क के गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुंवर सिंह उद्यान में भी पानी जमा हो गया था। सड़कों पर चार पहिया वाहनों से पैदल चलने वाले लोग काफी बचकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed