फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drinking water pipeline will reach every school and Anganwadi center

प्रत्येक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचेगी पेयजल पाइप लाइन

Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline will reach every school and Anganwadi center
जल जीवन मिशन के तहत परिषदीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पाइपलाइन से पेयजल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल स्कूलों में पाइपलाइन पहुंचाने के साथ ही छोटी पानी की टंकी का निर्माण कराएगी। इससे बच्चों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र तो बन गए हैं लेकिन सभी स्थानों पर पेयजल की उत्तम व्यवस्था नहीं है। किसी विद्यालय में हैंडपंप है तो इसके पानी की आपूर्ति शौचालय तक नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए हैंडपंप से पानी लेना और उसका प्रयोग करना कठिन है। ऐसे में शासन ने पाइप लाइन से पेयजल मुहैया कराए जाने की योजना बनाई है। शासन की ओर से ‘100 दिन का अभियान’ के अंतर्गत विद्यालयों को पाइप्ड पेयजल आपूर्ति से आच्छादित करने का निर्देश दिया है। स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी यूपी पीसीएल को दी है। यूपी पीसीएल स्कूलों में पेयजल के लिए पाइप लाइन व छोटी पानी टंकी की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन

0
स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यूपी पीसीएल को पाइप लाइन के जरिए पेयजल मुहैया कराने के लिए शासन ने नामित किया है। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा।-अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed