फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DPRO, BDO and ADO Panchayat know the state of container

डीपीआरओ, बीडीओ व एडीओ पंचायत ने जाना कंटेनजोन का हाल

Mon, 17 May 2021 08:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
DPRO, BDO and ADO Panchayat know the state of container
अहरौला। विकासखंड अहरौला के गहजी ग्राम सभा में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में लोगों की कोविड जांच की गई। इसमें लगभग डेढ़ दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया। इसमें से लगभग एक दर्जन लोग 12 दिन का समय व्यतीत कर चुके हैं। सोमवार को डीपीआरओ लालजी दुबे गहजी ग्राम सभा में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, लेखपाल राजाराम यादव, सेक्रेटरी विजयचंद यादव, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राकेश कुमार सिंह, सफाई कर्मी आंगनबाड़ी सहित निगरानी टीम को चेतावनी दी कि कंटेनमेंट जोन में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी लोग अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन करें। बीडीओ विनोद कुमार बिंद, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह निगरानी टीम के साथ पॉजिटिव लोगों के घर पहुंच कर हाल चाल जाने। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो तुरंत हमारे मोबाइल नंबर, एडीओ पंचायत के मोबाइल नंबर, लेखपाल या सेक्रेटरी के मोबाइल नंबर पर आप तत्काल सूचना दें। जो भी समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed