फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DPO and Deputy CPO suspended in case of fake appointment in Azamgarh

आजमगढ़: फर्जी नियुक्ति के मामले में डीपीओ और डिप्टी सीपीओ पर कार्रवाई, डीएम ने किया निलंबित

Wed, 29 Dec 2021 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Dec 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
DPO and Deputy CPO suspended in case of fake appointment in Azamgarh
सस्पेंड

आजमगढ़ जिले में शासनादेश को दरकिनार कर फर्जी नियुक्ति करने और निर्देशों का समय से अनुपालन न करने पर डीएम की संस्तुति पर प्रमुख सचिव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकार नाथ यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबन की अवधि में डीपीओ व डिप्टी सीपीओ को निदेशालय महिला कल्याण लखनऊ में संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव व उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ओमकार नाथ यादव ने मिलीभगत कर गलत तरीके से नियुक्ति की थी। प्रोबेशन अधिकारी ने अपने भतीजे की कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति कराई, वहीं उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी ने भी गांव के एक युवक की नियुक्ति कराई है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’ योजना के तहत वितरण में भी अनियमितता पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी थी।

इसे गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल की आज्ञा से प्रमुख सचिव अनीता सी. मेश्राम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी व मुख्य परिवीक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस बीच जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्र्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed