फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Double face line ran in homes, appliances of many houses burnt

घरों में दौड़ा डबल फेस लाइन, कई घरों के उपकरण जले

Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Double face line ran in homes, appliances of many houses burnt
मेंहनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बांसूपार मधुपारा चट्टी के पास लगे ट्रांसफार्मर से बुधवार की देर रात डबल फेस की सप्लाई लोगों के घरों में हो गई। जिससे कई घरों के बिजली उपकरण जल गए तो वहीं ट्रांसफार्मर के पास स्थित पान की एक गुमटी भी जल कर खाक हो गई।
विज्ञापन

बांसूपार मधुपारा चट्टी के पास लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार की रात कुछ खराबी आ गई थी। जिसके चलते एक फेस की लाइट नहीं थी। गांव के ही कुछ लोग ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर टूटे तार को जोड़ने की कवायद करने लगे। इसी दौरान गलत जगह तार टच हो जाने से लोगों के घरों में डबल फेस लाइन की सप्लाई हो गई। जिससे कई लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल कर खाक हो गए।
विज्ञापन

वहीं ट्रांसफार्मर के पास स्थित लाला यादव के पान की गुमटी भी स्पार्किंग से निकली चिंगारी से जल कर खाक हो गई। नुकसान की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार के लोग आक्रोशित हो उठे और ट्रांसफार्मर के पास तार जोड़ने की कवायद में लगे युवकों को पकड़ लिया। कुछ ही देर में कहासुनी के साथ ही तू-तू, मैं-मैं बढ़ने लगी। बात बढ़ती देख ट्रांसफार्मर में तार जोड़ रहा युवक मुआवजा देने का आश्वासन देकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर बिजली विभाग के लोगों ने जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed