{"_id":"67228098ddd2ff6b630e74b4","slug":"doors-of-laxmi-ganesh-idols-opened-devotees-gathered-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-122658-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: खुले लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं के पट, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: खुले लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं के पट, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कस्बे के साथ ग्रामीण इलाकों में दीपावली से एक दिन पूर्व लक्ष्मी-गणेश पूजा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं के पट खुल गए।
भक्तों ने मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। लक्ष्मी पूजन समितियों के कार्यकर्ता विशेष उत्साह के साथ पूजा की तैयारियों में शामिल रहे, और प्रतिमा स्थापना से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक हर गतिविधि में भाग लिया। आरती के समय पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कस्बे के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे शनिचर बाजार, मंगल बाजार, शंकर तिराहा, रोडवेज आदि पर भी लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां जोरों पर थीं। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन की धूमधाम को देखते हुए पूजा समितियों ने काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि लोग श्रद्धा और आस्था के साथ शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें।