फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Domestic consumers get a chance to get a surcharge rebate

घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट का मिला मौका

Tue, 02 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Domestic consumers get a chance to get a surcharge rebate
आजमगढ़। काफी दिनों से घरेलू विद्युत कनेक्शन लेेने वाले उपभोक्ता सरचार्ज में माफी की उम्मीद लगाए बैठे थे। कामर्शियल विद्युत कनेक्शन लेने वालों के लिए बकाया जमा करने पर सरचार्ज में छूट की योजना तो आई लेकिन घरेलू कनेक्शन लेने वाले भी इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे। उनके लिए सरकार ने अब एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की है। इसके तहत घरेलू कनेक्शन लेेने वाले बकाएदार सरचार्ज माफ कराने के लिए एक से 15 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित उपभोक्ता को 31 मार्च तक शेष बकाए का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जनपद में लगभग साढ़े सात लाख घरेलू विद्युत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग तीन लाख उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल बकाया है। बकाया न जमा करने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके चलते घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ता परेशान थे। उपभोक्ता सरचार्ज में छूट का लाभ मिलने का इंतजार कर रहे थे। कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस लागू हुई लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को इसका इंतजार था। अब सरकार ने एक मार्च से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही निजी नलकूप का कनेक्शन लेने वालों के लिए यह योजना लागू की है। इसके तहत बकाएदार घरेलू उपभोक्ताओं को एक से 15 मार्च तक पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें 100 प्रतिशत सरचार्ज में छूट मिलेेगी। पंजीकरण के दौरान जमा राशि के बाद बची धनराशि को 31 मार्च तक जमा करना होगा। मुख्य अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को एक मौका दिया है। इसलिए घरेलू कनेक्शन लेने वाले बकाएदार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। इसके बाद भी बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed