फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doing regular intermediate classes during job but salary continued

नौकरी के दौरान कर लिया रेगुलर इंटर, फिर भी मिलता रहा वेतन

Sun, 21 Jan 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Doing regular intermediate classes during job but salary continued
डेमो पिक
शासन के आदेश पर जून माह में हुई अनुदानित मदरसों की जांच में 18 मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई थी। रजिस्ट्रार की ओर से इसमें नियमों को दरकिनार कर लगभग पांच शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे शिक्षक का वेतन जारी किया गया है जिसने न सिर्फ कम उम्र में नौकरी पाई थी, बल्कि नौकरी के दौरान ही रेगुलर इंटर भी कर लिया था। मिलीभगत से दोषी शिक्षकों का वेतन भी जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर गत वर्ष जून माह में जिलाधिकारी सीबी सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जिले के 20 अनुदानित मदरसों की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट भेजने के बाद रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड की ओर से तीन मदरसों और लगभग 18 मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रजिस्ट्रार की ओर से इसमें कुछ शिक्षकों के मामले को निस्तारित करते हुए वेतन जारी करने पर लगी रोक का हटा दिया गया है। जिनका वेतन रोका गया था इसमें मुबारकपुर के मदरसा बाबु इल्म के अरमान अहमद खान भी थे।

नियुक्ति के समय इनका वेतन कम मिलने पर इसे संदिग्ध माना गया था। रिपोर्ट भेजने के बाद जांच कमेटी के पास एक अन्य तथ्य भी सामने आया था कि इन्होंने नौकरी के दौरान ही रेगुलर इंटर की परीक्षा पास कर डिग्री ली थी।


इस संबंध में भी रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी रिपोर्ट को दरकिनार कर इनका वेतन जारी कर दिया गया है। मुबारकपुर के आफिर फहीम मामले की फिर से शिकायत निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, जिलाधिकारी और सीडीओ से की है। सीडीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed