फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doctor couple accused BJP leader of occupying their land

Azamgarh News: डाॅक्टर दंपती ने भाजपा नेता पर जमीन पर कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप

Tue, 26 Aug 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Doctor couple accused BJP leader of occupying their land
06 प्रेसवार्ता में आईएमए अध्यक्ष डा. निर्मल श्रीवास्तव के साथ बैठे चिकित्सक दंपति। संवाद - फोटो : सराय अगहत में कलश यात्रा निकालते लोग।
आजमगढ़। शहर के एक डॉक्टर दंपती ने भाजपा नेता पर जबरन वसूली, गाली-गलौज और उनकी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें अदालत के अंतरिम आदेश का पालन सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है, पुलिस ने इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। वहीं आईएमए भी चिकित्सक दंपती के समर्थन में आ गया है। तहरीर में डॉक्टर नदीम (अस्थि रोग विशेषज्ञ) और उनकी पत्नी डॉ. नाएमा अफरीन (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5-6 वर्षों से आजमगढ़ शहर के हर्रा की चुंगी इलाके में किराये के भवन में चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अपनी कमाई और परिवार की मदद से उन्होंने जून 2025 में बलरामपुर मौजा में 7500 वर्ग फीट जमीन खरीदी और निर्माण शुरू कराया। लेकिन 20 अगस्त 2025 को मयंक कुमार गुप्ता जो भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष भी हैं, अपने 15-20 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों के साथ ठेकेदार को गालियां देकर काम बंद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह मौके पर पहुंचे तो मयंक गुप्ता ने खुद को भाजपा का नेता बताते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। मना करने पर उन्होंने काम न करने देने की धमकी दी। डॉक्टर ने तुरंत कोतवाली थाने को सूचना दी और 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। वहीं रविवार को आईएमए भवन पर आईएमए की ओर से प्रेसवार्ता की गई। जिसमें आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. डीपी राय ने चिकित्सक के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करते हुए चिकित्सक की लड़ाई को लड़ने की बात कही।
हमारी आबादी की जमीन है जिसका मामला कोर्ट में है। इन लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करा लिया। जब हमारा कोर्ट से स्टे हो गया तो हमने जमीन पर गेट आदि लगवा दिया। जिससे इन लोगों को कष्ट हो रहा है और यह लोग अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। - मयंक गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा।

इन लोगों का जमीन का विवाद है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। दोनों को स्टे मिला हुआ है। इसलिए दोनों पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। रही बात तहरीर की तो तहरीर पड़ती रहती है। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। - यादवेंद्र पांडेय, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed