फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dobia dance last evening made ??memorable by

धोबिया नृत्य से यादगार बनी आखिरी शाम

Fri, 01 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 01 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dobia dance last evening made ??memorable by
अगले वर्ष फिर से आने के वादे के साथ और पुरस्कार वितरण के साथ रंग महोत्सव 2015 का समापन बुधवार की देर रात हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन उमेश कन्नौजिया एंड पार्टी द्वारा धोबिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सभी दिल जीत लिया गया।
विज्ञापन


महोत्सव के अंतिम शाम का शुभारंभ वनमंत्री दुुर्गा प्रसाद यादव, पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल और अभिषेक जायसवाल दीनू ने किया। वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों के कलाकार आज आजमगढ़ आकर सिद्घ कर रहे हैं कि आजमगढ़ कला, साहित्य और संस्कृति की नगरी है।
विज्ञापन


कलाकारों के साथ ही ग्रुप लीडरों का उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा और अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामदुलार राजभर द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल का प्रसिद्घ धोबिया नृत्य उमेश कन्नौजिया एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग महोत्सव के अखिल भारतीय नाटक और लोकनृत्य प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नाटक का प्रथम पुरस्कार नर्तन कल्चर रेपेटरी नलबारी असम के नाटक अग्निघाट, द्वितीय पुरस्कार रंगाश्रम गोरखपुर के नाटकबगिया बाछा राम की और तीसरा स्थान अपरिमिता साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के भोजपुरी नाटक गबरघिचोर को मिला। इसी तरह से अन्य वर्गों में भी कलाकारों और उनके ग्रुप ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।


महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ज्यूरी एवार्ड इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उड़ीसा को दिया गया। सभी कलाकारों और दलों को अभिषेक जायसवाल दीनू, अनीता साइलेस, संतोष श्रीवास्तव और सिद्घार्थ सिंह ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीडीसी ऋतु सुहास, डा. वंदना द्विवेदी, अनीता सेठ, अशोक श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, नीलिमा श्रीवास्तव, सपना बनर्जी, सीताराम पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed