फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do something different from traditional farming, income will increase: commissioner

पारंपरिक खेती से हटकर करें कुछ अलग, बढ़ेगी आयः कमिश्नर

Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Do something different from traditional farming, income will increase: commissioner
नेहरु हाल में आयोजित कृषि गोष्ठी का शुभारंभ करते मंडलायुक्त वीवी पंत। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कहा कि पारंपरिक खेती में ज्यादा मुनाफा नहीं है। उससे बाहर निकले और नए प्रयोग करें तो आय जरूर दुगनी होगी। वह नेहरू हाल में बुधवार को उद्यान विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय पान विकास गोष्ठी व प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। बाद में कृषि विभाग और निजी संस्थाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पान एक भारतीय संस्कृति से जुड़ा है और औषधीय गुणों से युक्त है। पान पत्ते को तंबाकू, सुपारी, कत्था, चूना आदि के बगैर औषधीय इस्तेमाल में लाया जाता है। किसानों को इस तरह की चीजों के उत्पाद पर ध्यान देना चाहिए। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि युवाओं मेंकृषि क्षेत्र में नये प्रयोग की ललक सराहनीय हैं। आजमगढ़ में 50, गाजीपुर में 25 और बलिया में पान के 40 पंजीकृत किसान हैं, जो पान की खेती करते हैं। मंडलायुक्त ने उद्यान विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आजमगढ़ में अगले वर्ष तक 100 किसानों को पान की खेती करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि किसान धान, गेहूं जैसी पारंपरिक खेती के साथ कुछ हिस्से में नकदी फसल की खेती करें। अधिक लाभ मिलेगा। कुछ नया करने वाला ही उन्नति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed