फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do online courses on Kaushal Disha portal and get digital certificate

Azamgarh News: कौशल दिशा पोर्टल पर करें ऑनलाइन कोर्स, मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

Tue, 10 Feb 2026 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Do online courses on Kaushal Disha portal and get digital certificate
आजमगढ़। जिले के युवाओं को अब अपना कौशल विकसित करने और रोजगार के अवसर हासिल करने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार के कौशल विकास विभाग द्वारा शुरू किए गए कौशल दिशा पोर्टल को जिले में लागू कर दिया गया है। इसके माध्यम से युवा घर बैठे ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे और प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पोर्टल के जरिए मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप से अपनी सुविधा के अनुसार प्रशिक्षण लिया जा सकेगा। खास बात यह है कि इसके लिए युवाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। कोर्स की अवधि 300 से लेकर 1100 घंटे तक होगी, इससे युवाओं को रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सकेगा। कौशल दिशा पोर्टल पर आईटी, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रीशियन, पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी, फूड एवं बेवरेज सर्विस, हेल्थकेयर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, एआई डाटा क्वालिटी एनालिस्ट, होम फर्निशिंग, सिलाई मशीन ऑपरेटर समेत कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण उपलब्ध है।
विज्ञापन

युवतियों के लिए खास लाभकारी योजना
यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियों के लिए लाभकारी साबित होगी, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से प्रशिक्षण केंद्रों तक नहीं पहुंच पाती थीं। अब वे घर बैठे डिजिटल माध्यम से कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। पोर्टल पर पाठ्यक्रम के साथ वीडियो ट्यूटोरियल, अभ्यास सामग्री और मूल्यांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए विभिन्न कंपनियों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में पोर्टल पर दस प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। भविष्य में इसे और विस्तारित किया जाएगा। यह पोर्टल upsdm.gov.in पर उपलब्ध है, जहां रजिस्ट्रेशन कर युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।-नागेंद्र सिंह, जिला कौशल विकास अधिकारी और आईटीआई प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed