{"_id":"69af2649f5ed85c377026182","slug":"do-not-ignore-persistent-sore-throat-swelling-ear-pain-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-146607-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गले में लगातार दर्द, सूजन, कान दर्द न करें नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गले में लगातार दर्द, सूजन, कान दर्द न करें नजरअंदाज
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ईएनटी (कान, नाक, गला) ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खासकर गले में दर्द, सूजन और कान के संक्रमण से पीड़ित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आरके पासवान ने बताया कि इन दिनों रोजाना करीब 90 से 100 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जबकि कुछ दिन पहले यह संख्या 75 से 80 के बीच थी।
मरीजों में सबसे अधिक संख्या गले में दर्द और सूजन से पीड़ित लोगों की है। प्रतिदिन 25 से 30 मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण तेजी से फैलते हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव, धूल और ठंडा-गर्म खाने-पीने से गले में संक्रमण हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है।
कहा कि लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे संक्रमण बढ़ जाता है। ऐसे में गले में लगातार दर्द, सूजन, कान में दर्द या नाक बंद होने की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
थोड़ी सावधानी बरतकर इस मौसम में होने वाले नाक, कान और गले के संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है।