{"_id":"68336aabc544c17b0004cdfa","slug":"do-not-compromise-on-the-quality-of-hajipur-bridge-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-132013-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हाजीपुर पुल की गुणवत्ता से न करें समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हाजीपुर पुल की गुणवत्ता से न करें समझौता
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी हेमराज मीना ने रविवार को तहसील सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से बचने के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए कहा।
उन्होंने हाजीपुर में घाघरा नदी पर बन रहे सेतु का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं और एंटी वेनम के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में आपदा के लिए जरूरी सेवाएं तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को खंभों और लटकते तारों को ठीक कर नियमानुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, बंधों में रेन कट की मरम्मत और बाढ़ राहत शिविरों में खाद्य सामग्री व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सगड़ी, सीओ सगड़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।