{"_id":"61423ac88ebc3e69ab41108c","slug":"dm-suspended-three-scavengers-after-getting-dirt-azamgarh-news-vns611827577","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर डीएम ने तीन सफाईकर्मियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर डीएम ने तीन सफाईकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को विकास खंड पल्हनी में जुनेदगंज से हाफिजपुर चौराहा व बिलरियागंज की ग्राम पंचायत श्रीनगर सियरहा व गुलवागौरी में स्थित जैगहा बाजार का निरीक्षण किया। सड़कों पर एवं आसपास गंदगी मिलने पर तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया। तीन सचिवों को नुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस दिया और निगरानी में लापरवाही पर पल्हनी व बिलरियागंज के सहायक विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
डीएम राजेश कुमार ने विकास खंड पल्हनी में साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य सड़कों की साफ-सफाई देखी। जुनेदगंज से हाफिजपुर चौराहे के बीच कूड़े कचरे का ढेर पाया गया। डीएम ने नाराजगी जताते हुए सफाईकर्मी विकास प्रजापति को निलंबित कर दिया। वहीं सचिव नीरज सिंह ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की नोटिस तथा सहायक विकास अधिकारी लालजी राय को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके बाद डीएम ने विकास खंड बिलरियागंज के ग्राम पंचायत श्रीनगर सियरहा एवं ग्राम पंचायत गुलवागौरी में स्थित जैगहा बाजार में गंदगी व कूड़े का ढेर देखा। डीएम ने सख्ती का रुख अख्तियार करते हुए सफाईकर्मी ऋषिमुनी राम व अखमल को निलंबित तथा सचिव अमरनाथ यादव व प्रशांत श्रीवास्तव के विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की नोटिस दी। वहीं सहायक विकास अधिकारी सुबाष चंद पांडेय को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की।