फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM-SP passed in trial, phone picked up in one go

ट्रायल में पास हुए डीएम-एसपी, एक ही बार में उठा फोन

Sat, 21 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
DM-SP passed in trial, phone picked up in one go
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फरमान जारी कर सभी डीएम व एसपी को सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल स्वयं उठाने का निर्देश दिया है। सीएम के इस निर्देश का जिले में कितना अनुपालन हो रहा है, इसकी जांच को पड़ताल की गई तो डीएम-एसपी पास हो गए। एक ही कॉल पर दोनों अधिकारियों के फोन उठ गए लेकिन इनके नीचे के अधिकारियों का अभी वहीं पुराना हाल है।
विज्ञापन

प्रदेश के बहुत से अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने की सूचना शासन को मिल रही थी। जिस पर सीएम ने फरमान जारी कर सभी डीएम-एसपी को सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल स्वयं उठाने का निर्देश जारी किया। सीएम के इस निर्देश पर अमर उजाला ने शनिवार को अधिकारियों के नंबर पर कॉल कर सीएम के फरमान के असर की जांच किया तो दोनों अधिकारियों ने एक ही कॉल पर फोन उठाया। डीएम राजेश कुमार पर 3.36 मिनट पर तो एसपी सुधीर कुमार सिंह पर 3.33 मिनट पर ट्रॉयल कॉल किया गया था। वहीं इन अधिकारियों के मातहत अधिकारियों पर सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त राजस्व, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी ट्रैफिक भी पास रहे। इन सभी के फोन भी उठे। वहीं बीएसए (4.58 बजे), डीआईओएस (5.01 बजे), एडी बेसिक (5.08 बजे), अल्पसंख्यक अधिकारी (5.07 बजे), सीओ लालगंज (5.16 बजे) फेल रहे। इन सभी अधिकारियों के सरकारी नंबर पर कॉल नहीं उठा। सीओ सिटी (5.18 बजे), सीओ सदर (5.21 बजे) पर ट्रायल में पास रहे।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल है थानों के सीयूजी नंबरों का
आजमगढ़। सरकारी नंबरों पर कॉल करने पर भी कॉल न उठाने की शिकायत सर्वाधिक थाना प्रभारियों के सीयूजी नंबरों से आता है। जिले में 25 थाने व एक महिला थाना है। इन सभी थानों के सीयूजी नंबरों का काफी बुरा हाल है। एक बार में तो कभी संबंधित थाना प्रभारी से बात नहीं होती है। लालगंज, तरवां, मेंहनगर पवई, दीदारगंज के नंबर अक्सर ही नेटवर्क से बाहर मिलते है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं अन्य क्षेत्रों के थानों के सीयूजी नंबर भी ऐसे नहीं है, जिस पर एक कॉल करने पर फोन उठ जाता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed