फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM-SP did jail inspection

Azamgarh News: डीएम-एसपी ने किया जेल निरीक्षण

Thu, 17 Aug 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
DM-SP did jail inspection
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी एसपी अनुराग आर्य ने फोर्स के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। लगभग डेढ़ घंटे तक अधिकारियों ने बैरकों को निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से समस्याओं को लेकर बातचीत भी की।
विज्ञापन

जेल में डेढ़ घंटे तक कई थानों की फोर्स ने एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी के नेतृत्व में बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान डीएम-एसपी ने बंदियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। निरीक्षण में जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों व फोर्स के वापस लौटने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जेलर आरएन गौतम ने बताया कि लगभग 11 बजे डीएम-एसपी फोर्स के साथ निरीक्षण के लिए जेल पर पहुंचे थे। बैरकों की तलाशी ली गई लेकिन सब कुछ सामान्य मिला। अधिकारियों ने कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद की। डेढ़ घंटे की तलाशी अभियान के बाद टीम वापस लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed