फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM said, provide permissible assistance in the account of migrant laborers

आजमगढ़ डीएम ने कहा, प्रवासी मजदूरों के खाते में उपलब्ध कराएं अनुमन्य सहायता राशि

Thu, 28 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
DM said, provide permissible assistance in the account of migrant laborers
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह और विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम एनपी सिंह ने अधिकारियों को प्रवासी मजदूरों के खातों में एक हजार रुपये की अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही समस्त एसडीएम को सभी तहसीलों में 100 बेड के क्वारंटीन सेंटर को सक्रिय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि शेल्टर होम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। होम क्वारंटीन व्यक्तियों के निरीक्षण के लिए ग्राम निगरानी समिति को सक्रिय रखें। ट्रेन और बसों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को संबंधित तहसीलों में भेजकर वहां पर उनका नाम व पता, स्कील मैपिंग आदि कराते हुए उनको राशन-किट उपलब्ध कराकर होम क्वारंटीन कराएं। अन्य साधनों से आने वालों का खाता नंबर लेकर 1000 रुपये की अनुमन्य सहायता धनराशि उपलब्ध कराएं। प्रत्येक तहसीलों में एक-एक फेसिलिटी क्वारंटीन सेंटर कम से कम 100 बेड का सक्रिय रखें। इस सेंटर में जो व्यक्ति सफाई व खाना परोसते हों उनको पीपीई किट उपलब्ध कराएं। डीएम ने समस्त एसडीएम व इंसीडेंट कमांडर को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन घोषित है उस क्षेत्र में मनरेगा का कार्य न कराया जाए एवं कंटेनमेंट जोन के श्रमिक अन्य किसी क्षेत्रों में मनरेगा का कार्य न करें। एसपी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जनपद में प्रवासी मजदुरों के अधिक संख्या में आने पर भूमि-विवाद बढ़ रहे हैं। जमीन-विवाद के मामलों में लेखपालों को मौके पर भेजें। मोटर साईकिल पर सिर्फ चालक बैठेगा, संग में सिर्फ महिला के बैठने पर छूट है। मास्क अनिवार्य है। विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार द्वारा सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस मौके पर सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, सीआरओ हरिशंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, सीएमओ डा. एके मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed