फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM said, projects should be completed with quality on time.

आजमगढ़ डीएम ने कहा, तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं परियोजनाएं

Tue, 10 Nov 2020 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
DM said, projects should be completed with quality on time.
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में 50 लाख से अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्य (सड़कों को छोड़कर) और नई सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की गई। कार्यदायी संस्था आवास विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी आरएनएसएस आजमगढ़-1 के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि परियोजनाओं को तय अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। प्रगति रिपोर्ट माइल्ड स्टोन के अनुसार उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी कुशलगांव, लाटघाट, लालगंज 100 शैय्या चिकित्सालय का निर्माण, डूडा के कांशीराम शहरी आवास योजना तृतीय चरण के तहत 700 भवन का निर्माण, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज देवगांव का निर्माण कार्य, भैरव बाबा स्थल के पर्यटन का विकास कार्य, आवासीय तहसील मार्टीनगंज का निर्माण कार्य, शिक्षा विभाग के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवां आजमगढ़, पीएचसी छाउ, राजकीय पालिटेक्निक मकराहां अतरौलिया, राजकीय पालिटेक्निक भीलिहिली में महिला छात्रावास का निर्माण, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेंहनगर के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। नई सड़कों के निर्माण एवं चैड़ीकरण में गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग, आजमगढ़-बलिया मार्ग, बूढ़नपुर-दीदारगंज-बरदह मार्ग, कप्तानगंज-अहरौला मार्ग, जीयनपुर-मोहम्मदपुर मार्ग, छतवारा-मेंहनगर मार्ग, भंवरनाथ-तहबरपुर मार्ग की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर फटकार लगाई गई। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed