फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM's order air-air, given 10 days' time on two days' notice

डीएम का आदेश हवा-हवाई, दो दिन की नोटिस पर दिया 10 दिन का समय

Sat, 02 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM's order air-air, given 10 days' time on two days' notice
नगर पालिका मुबारकपुर के पीएफ घोटाले में जिलाधिकारी का आदेश भी हवा-हवाई साबित हो रहा है। डीएम के आदेश पर नपा प्रशासन ने ठेकेदार को दो दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया था, जो समय सीमा बीत चुकी है। वहीं अब नपा प्रशासन ने ठेकेदार को 10 दिन का समय नोटिस का जवाब देने के लिए दे दिया है। पीएफ घोटाले में आरोप भी सिद्ध हो चुका है इसके बाद भी समुचित कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका मुबारकपुर में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत 2019 में 171 कर्मचारियों की तैनाती हुई थी। इसका ठेका देवेंद्र कुमार सिंह को मिला था। ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई और उनका पीएफ अंशदान भी काटा जाने लगा, लेकिन अब तक बहुत से कर्मचारियों का पीएफ अंशदान ठेकेदार द्वारा नहीं जमा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से हुई तो वहां से प्रकरण जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और ईओ को तलब कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। जिस पर ईओ ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दो दिनों में अंशदान जमा करने और पत्रावली प्राप्त कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नोटिस के दो दिन का समय बीत चुका है लेकिन अब तक कोई कवायद नहीं हुई है। वहीं अब नपा प्रशासन ने ठेकेदार को अंशदाम जमा कर पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए 10 दिन का समय दे दिया है। पीएफ घोटाले के इस प्रकरण में ठेकेदार जहां नपा प्रशासन पर पैसा न देने की बात कह रहे है तो वहीं नपा प्रशासन कर्मचारियों का वेतन भुगतान व पीएफ अंशदान जमा कर बिल उपलब्ध कराने पर तत्काल भुगतान की बात कह रही है। फिलहाल जिलाधिकारी का आदेश भी इस प्रकरण में हवा-हवाई ही साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed