फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM issued notification of by-elections for vacant posts

डीएम ने जारी की रिक्त पदों के उपचुनाव की अधिसूचना

Wed, 02 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM issued notification of by-elections for vacant posts
आजमगढ़। जनपद में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी पदों के लिए डीएम राजेश कुुमार द्वारा बुधवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। जनपद में उपचुनाव के लिए 9011 पदों पर छह जून को नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम व जिला निवार्चन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि छह जून को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन और उसी दिन पांच बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सात जून को सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन वापसी और उसी तीन तीन बजे के प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और 14 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। जनपद में रिक्त ग्राम प्रधान पदों में अजमतगढ़ विकास खंड की बनौरा मैनाथपट्टी, बिलरियागंज की डेवड़ा दामोदरपुर और बस्ती उगरपट्टी, महराजगंज की बड़हरडीह, पवई की मैनुद्दीनपुर और कोहड़ा, रानी की सराय की रूदरी, तरवां की नौरसिया, ठेकमा ब्लाक की बरदह और बड़गहन ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही बीडीसी पद के लिए वार्ड संख्या 30 ठेकमा-2, सठियांव के वार्ड संख्या 61 बंहौर-3, मार्टीनगंज के वार्ड संख्या 31 वनगांव-1, महराजगंज के वार्ड संख्या-1, बढ़ियाचक, हरैया के वार्ड संख्या 82 पुरा बालनरायन, अजरौलिया के वार्ड संख्या 7 मीरपुर और वार्ड संख्या 28 सेल्हरापट्टी के साथ अहरौला विकास खंड के वार्ड संख्या 7 राजापट्टी उर्फ चांदपुर सीट के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed