फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM inspected Jahanaganj police station, block and Sathiyanv sugar mill

Azamgarh News: डीएम ने जहानागंज थाना, ब्लॉक और सठियांव चीनी मिल का किया निरीक्षण

Thu, 15 Feb 2024 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Jahanaganj police station, block and Sathiyanv sugar mill
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने साप्ताहिक निरीक्षण के तहत बृहस्पतिवार को जहानागंज थाना, माॅडल गांव व सठियांव के चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सुरक्षा से लगायत किसानों से जुड़े हर पहलू को देखा। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को जहानागंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने में उपलब्ध शस्त्रों के रख-रखाव को देखा। शस्त्रों की साफ सफाई समय-समय पर करने व सुव्यवस्थित तरीके से रख रखाव के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विवाद रजिस्टर, एफआईआर रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को भी देखा। इसके बाद डीएम ने ब्लॉक जहानागंज का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा, आवास व मॉडल गांव आदि विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कमियां मिलने पर संबंधित को सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने जीपीएफ पासबुक, उपस्थिति पंजिका एवं अभिलेखों काे भी देखा। उन्होंने परिसर में साफ सफाई एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित तरीके से संरक्षित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इसके बाद वह चीनी मिल सठियांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्रेन कैरियर पर पहुंचकर क्रय केंद्रों से ट्रक द्वारा जो गन्ना लाया जाता है, चालान टोकन का मिलान किया। वहां पर किसानों की ट्रैक्टर-ट्राली व उस पर लदे गन्ने काे भी जांच की। इसी के साथ ही डीएम ने गन्ना प्रजाति की जांच हाथ से गन्ना तोड़कर की। पूछा कि यह किस प्रजाति का गन्ना है। जिस पर मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह ने गन्ने के प्रजाति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद चीनी मिल कम्प्यूटर हाउस पहुंचकर वहां के सिस्टम के बारे में जानकारी ली। उसके लैब हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ सही पाया गया। इस दौरान चीनी मिल पैन पर पहुंचे और चीनी की गुणवत्ता को परखा और गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने चीनी मिल में निकल रही बगास को देखा। डीएम ने चीनी मिल के गेस्ट हाउस में पहुंचकर चीनी मिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर गन्ना की उन्नतशील पैदावार और किसानों की समस्या पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चीनी मिल निरीक्षण के दौरान जीएम अनिल चतुर्वेदी, मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह, चीफ केमिस्ट बीके यादव, चीफ इंजीनियर राजेश कुमार, उपप्रबंधक राहुल यादव, जहानागंज ब्लॉक के सहायक सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि ओमप्रकाश, बीके मिश्रा व मनीष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed