फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM inspected council schools, children found without dress

Azamgarh News: डीएम ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, बिना ड्रेस के मिले बच्चे

Fri, 02 Feb 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
DM inspected council schools, children found without dress
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय चक्रपानपुर जहानागंज, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल कम्हरिया मेंहनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बच्चे बिना ड्रेस के मिले। डीएम ने बच्चों से उनके ड्रेस के बारे में पूछा। शिक्षकों को अभिभावक से बात करके बच्चों को ड्रेस में विद्यालय भेजने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने खरिहानी कम्हरिया में मनरेगा के अंतर्गत अमृत सरोवर पर कराए जा रहे मिट्टी खुदाई के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि मिट्टी खुदाई का कार्य मनरेगा में पंजीकृत मजदूरों से ही कराएं। डीएम ने कार्य कर रहे मजदूरों के उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इसके बाद डीएम खरिहानी में सेर्रा गौशाला का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद डीएम महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय के अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराएं।

01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद

01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed