फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM directs officials to prepare an action plan for 'Seva Sankalp Abhiyan' programs.

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाएं अधिकारी : डीएम

Mon, 14 Sep 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
DM directs officials to prepare an action plan for 'Seva Sankalp Abhiyan' programs.
सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में समस्त संबंधित जनपदस्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाला यह अभियान मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर को अस्पतालों में फल वितरण, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर टूल किट वितरण किया जाएगा। कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जनपद के प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य मंचन के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों पर आधारित रील तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सात अक्तूबर को गाजीपुर तिराहे पर विशाल कलश की स्थापना और बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। वडनगर से वाराणसी थीम के तहत टोली यात्राओं का आयोजन वाराणसी से वडनगर तथा वडनगर से वाराणसी तक किया जाएगा। 17 सितंबर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। सेवा के रंग, राष्ट्र के संग थीम के अंतर्गत वृहद रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17अक्तूबर को सुशासन एवं जनसेवा संवाद पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर अभियान का समापन किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed