फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM called to Lucknow to prepare affidavits in Lalbahari case

लालबिहारी मामले में हलफनामा तैयार करने के लिए अपर महाधिवक्ता ने डीएम को लखनऊ बुलाया

Thu, 15 Mar 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 15 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
 DM called to Lucknow to prepare affidavits in Lalbahari case
डीएम सीबी सिंह।
लाल बिहारी ‘मृतक’ मामले में केस संबंधी तैयारियों के लिए अपर महाधिवक्ता ने संबंधित पत्रावलियों और अभिलेख के साथ जिलाधिकारी को लखनऊ तलब किया है। डीएम बुधवार को लखनऊ रवाना हो गए। इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है।
विज्ञापन


लाल बिहारी ‘मृतक’ प्रकरण में हाईकोर्ट ने शासन और प्रशासन से पूछा था कि उन्हें मुआवजा क्यों न दिया जाए। साथ ही मामले में अब तक की गई कार्रवाई से 13 मार्च को अवगत कराने के निर्देश दिया गया था। प्रकरण में प्रशासन का पक्ष लेकर एसडीएम सदर प्रशांत कुमार और नायब तहसीलदार एक सप्ताह पहले लखनऊ गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद भी 13 मार्च को हाईकोर्ट में अपर महाअधिवक्ता रमेश कुमार सिंह के और समय मांगने से यह स्पष्ट हो गया था कि केस की पूरी तैयारी नहीं हो सकी थी। 19 मार्च की सुनवाई की तैयारी के लिए अपर महाधिवक्ता ने डीएम सीबी सिंह आवश्यक पत्रावलियों के साथ लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का प्रयास यह साबित करने का है कि लालबिहारी को मृतक घोषित नहीं किया गया था। वह जमीन की खरीद-फरोख्त, मतदान सभी कार्यों में अभिलेखीय आधार पर भाग ले रहे थे। इसलिए उनका प्रशासन पर मृतक साबित करने का आरोप गलत है।


शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी पत्रावलियों के साथ लखनऊ गए हैं। उन्हें इस संबंध में क्या निर्देश मिले हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। -आलोक वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed