{"_id":"66c659f6a33676e1b90987a6","slug":"dm-and-ssp-inspected-the-arrangements-at-police-recruitment-exam-centres-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-119592-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डीएम और एसएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डीएम और एसएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था परखी
विज्ञापन
आजमगढ़। 23 अगस्त से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। कमांड कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी कैमरों को देखा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में बनाए गए 11 केंद्रों पर कुल करीब 51 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है।
बुधवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी हेमराज मीना ने शिब्ली कॉलेज और डीएवी काॅलेज का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम, कक्षाओं एवं परिसर में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए।