फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM and SP inspected the Collectorate and Tehsil

डीएम व एसपी ने कलेक्ट्रेट व तहसील का किया निरीक्षण

Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the Collectorate and Tehsil
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से बुधवार कलेक्ट्रेट भवन व तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस फरवरी से होने वाले विधानसभा निर्वाचन 2022 की नामांकन प्रक्रिया की तैयारी को लेकर जायजा लिया। साथ ही संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नामांकन कक्ष के अंदर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट में लगे बैरिकेटिंग का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन द्वारा जारी किए गए कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जाए एवं आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशी को आने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी नामांकन कक्ष में लगे सीसी टीवीकैमरे को चालू कराकर चेक कर लिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जारी किए गए पास के अनुसार ही प्रवेश कि अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा हर प्वाइंट पर चेक किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed