फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Diwali celebrated with those lamps, in which the soil of the country is ...

उन दीपों से मने दिवाली, जिसमें देश की माटी हो...

Mon, 09 Nov 2020 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with those lamps, in which the soil of the country is ...
कुम्हारों की मदद के लिए शहर के नरौली चौराहा के पास प्रयास की ओर से गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा और सुसज्ज? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उन दीपों से मने दिवाली, जिसमें देश की माटी हो, शिल्प कला कुम्हारों की हो संस्कृति देश की खाटी हो...। इस सोच के साथ दीपोत्सव पर्व के पूर्व सामाजिक संगठन प्रयास ने कुम्हारों को मजबूत करने के लिए हाथ बढ़ाया है। शहर के नरौली चौराहा के समीप गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा और सुसज्जित दीपकों से युक्त विशेष पैकेट की बिक्री के लिए स्टाल लगाया गया है। चाइनीज झालरों के खिलाफ अभियान को गति दी गई है।
विज्ञापन

संस्था के प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि कुम्हारों को उचित मूल्य दिलाने का अभियान है। दीपोत्सव की खुशियां कुम्हार के घरों तक पहुंचाने के लिए संगठन ने पहल की है। प्रयास ने एक विशेष पैकेट तैयार कराया। इसमें कुम्हारों द्वारा निर्मित गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ-साथ दीया-बाती, पूजन अर्चन की सामग्रियां संग्रहीत कर विक्रय किया जा रहा है। इसका लाभ का हिस्सा कुम्हारों को दिया जाएगा। स्टाल पर पहले दिन 48 व्यक्तियों ने खरीदारी की। मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह, सुनील यादव, राजीव शर्मा, मोनू विश्वकर्मा, शंभू दयाल सोनकर, रामसूरत चौहान, हरिश्चंद्र, अतुल श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र पाठक, सूर्यबली प्रसाद, शंकर दयाल सोनकर, डॉ. हरगोविंद विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed