फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divisional commissioner deducted salary of nine employees found absent

मंडलायुक्त ने अनुपस्थित मिले नौ कर्मचारियों का काटा वेतन

Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner deducted salary of nine employees found absent
आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने सभी का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही स्टाफ पर प्रभावी नियंत्रण न मिलने पर एसआईसी से नाराजगी जताई। उनसे इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त ने एक्स-रे रूम, सीटी स्कैन रूम, महिला वार्ड, जनरल वार्ड को देखा वहीं कर्मचारियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया नौ एलटी दो दिनों के अनुपस्थित चल रहे हैं। इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का अनुपस्थित तिथियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने सबसे पहले एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित टेक्नीशियन द्वारा बताया गया कि एक्से-रे मशीन क्रियाशील है तथा प्रतिदिन 40-45 मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। कोविड-19 से संबंधित प्रतिदिन ऐसे 12-14 मरीजों का एक्स-रे होता है। मंडलायुक्त ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 15 से 20 मरीजों का रेफरल के रुप में सीटी स्कैन किया जा रहा है, जिसमें से प्राय: 7-8 मरीज चेस्ट इंफेक्शन से ग्रसित होते हैं। उन्होंने सीएमओ तथा एसआईसी डा. अनूप कुमार सिंह को निर्देशित किया गया कि जो भी चेस्ट इंफेक्टेड मरीज पाये जाते हैं उनके त्वरित इलाज का आवश्यक प्रबंध करें। निरीक्षण के दौरान बंद पड़े एक कक्ष के बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डा. एके मिश्र ने बताया कि यह एनएचएम के तहत निर्मित कक्ष है तथा नामित सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अभी तक नही खोला गया है। मंडलायुक्त ने डीएम के संज्ञान में लाकर तत्काल कक्ष को खुलवाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महिला वार्ड एवं जनरल वार्ड के निरीक्षण में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर द्वारा मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई दिया जाना पाया गया। वार्ड की खिड़की की जाली टूटी मिलने पर तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। पैथालोजिस्ट डा. अजहर से अस्पताल में तैनात लैब टेक्निशियन की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर ज्ञात हुआ कि दो दिनों से कई एलटी उपस्थित नहीं हैं। कोविड टेस्ट कराने आए व्यक्तियों द्वारा कोविड सैंपलिंग व जांच कर रहे एलटी को शराब के नशे में होना बताया गया। मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देशित किया उक्त एलटी का तत्काल मेडिकल कराकर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा शिकायत सही होने पर उक्त एलटी की संविदा तत्काल समाप्त करें। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण में पाई गई कतिपय खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसआईसी से कार्यों में लापरवाही व स्टाफ पर प्रभावी नियंत्रण न होने के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एसआईसी को प्रतिदिन अस्पताल का दो बार भ्रमण करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में एसआईसी डा. अनूप कुमार सिंह ने अवगत कराया कि 21 व 22 मई को कुल नौ एलटी हरिनंदन राम, ओमप्रकाश यादव, एके शुक्ल, मनोज यादव, अमित यादव, अजय पांडेय, जयशंकर चैहान, कन्हैया लाल तथा अविनाश श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का दो दिनों का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed