{"_id":"6220fcf35cb2e90162536270","slug":"district-s-jiya-and-nidhi-made-records-azamgarh-news-vns641505057","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की जिया और निधि ने गढ़े कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की जिया और निधि ने गढ़े कीर्तिमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की माटी में कुछ ऐसी बात है कि जिससे इसकी हस्ती मिटाए नहीं मिटती। कभी जिले का नाम आतंक से जोड़ा जाता था लेकिन समय-समय पर जिले की प्रतिभाओं ने विश्व फलक पर लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें महिलाएं भी पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सगड़ी की जिया ने तैराकी तो निजामाबाद की निधि ने रोप स्किपिंग में अपना शानदार प्रदर्शन कर इसे साबित कर दिखाया है।
सगड़ी तहसील के कटाई अलीमुद्दीपुर गांव निवासी मदन राय की बेटी जिया राय बचपन से ही दिव्यांग है। इसके बाद भी जिया तैराकी करने में जुट गईं। अभी जिया 14 वर्ष की है और उन्होंने कई रिकार्डों को अपने नाम कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जिया के मुरीद हैं और उन्होंने रिकार्ड बनाने पर ट्वीट कर जिया को बधाई दी थी। राष्ट्रीय तैराकी में तीन वर्ष लगातार प्रथम स्थान पर रहकर जिया हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली दिव्यांग महिला तैराक वह बनीं। जिया राय ने पहला विश्व रिकार्ड 14 फरवरी 2020 में एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया 14 किमी की तैराकी 3 घंटा 27 मिनट में पूरी कर बनाया तो दूसरा विश्व रिकॉर्ड अरनाला फोर्ट से वसई फोर्ट 22 किमी दूरी 7 घंटा 4 मिनट में पूरी कर बनाया। वहीं तीसरा विश्व रिकॉर्ड वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया 36 किमी की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तैराकी पूरी कर बनाया।
इसके साथ ही जिया राय ने राष्ट्रीय तैराकी 2021 की चैंपियनशिप में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बटरफ्लाई तैराकी में सोना जीता। पांच किमी की ओपन तैराकी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अभी भी जिया के नाम है। वहीं 1 किमी तैराकी 6 मिनट 40 सेकंड में बना जो अभी भी जिया के नाम से दर्ज है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से नवाजा है।
विज्ञापन
वहीं जनपद की दूसरी होनहार खिलाड़ी हैं निधि यादव। जो निजामाबाद तहसील के बेगपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक संजय यादव की पुत्री हैं। निधि यादव ने हाल ही में नेपाल के काठमांडू में रोप स्किपिंग गेम में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। एक जनवरी 2022 को गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ वह जनपद पहुंचीं। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के लोगों को नाज है।